डिगवाडीह में ‘ब्लीस फैमिली रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल’ का भव्य शुभारंभ
पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया उद्घाटन
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद): डिगावडीह गणेश पूजा मैदान के समीप नवनिर्मित “ब्लीस फैमिली रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल” (Bliss Family Restaurant & Banquet Hall) का भव्य उद्घाटन झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन अवसर पर उन्होंने रेस्टोरेंट के संचालक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर.एन. मंडल एवं उनकी पूरी टीम को ढेरों बधाई व शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक सुविधाओं वाले वेज व नॉन-वेज रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल के खुलने से लोगों को परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन, साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन, चाइनीज और तंदूर व्यंजनों का आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन जगह मिलेगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुख्तार खान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र यादव, भगवान दास, अनिल पाण्डेय, फ़ैयाज़ अहमद, सुरेंद्र राम, प्रीतम रवानी, आफ़ताब अंसारी, शाने अहमद, परवेज आलम, रविंद्र प्रसाद, मृणालकांत सिंह, भोला यादव, झुन्नू गुप्ता, अमरजीत यादव, गुड्डू पाण्डेय, शिवप्रकाश सिंह, राजू कुंडू, रामप्रवेश ढाढी, मो. अमजद, चंद्रेश्वर सिंह, वीरेंद्र तिवारी, राजीव पाण्डेय, रवि वर्मा, रवि पासवान, मो. जममुद्दीन, चंद्र मोहन शर्मा, राहुल पासवान, कारण कुमार और राजन कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।