टुंडी के कमांरडीह सीएसपी लूटकांड का उद्भेदन,एक आरोपी गिरफ्तार
पकड़ा गया दिग्गू गोप गोविंदपुर के सुंदरपहाड़ी का रहने वाला है, बाइक और नकदी बरामद
डीजे न्यूज, टुंडी,
धनबाद : टुंडी थाना अंतर्गत कमारडीह में CSP संचालक से पिस्टल के बल पर 78,750 रुपये लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कांड का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी डिग्गू गोप को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल, जूता और 1,120 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.04.2026 दिन सोमवार को दोपहर करीब 02:50 बजे टुंडी थाना अंतर्गत कमारडीह में CSP संचालक सुनील मुर्मू की दुकान में तीन अज्ञात व्यक्ति सफेद गमछा से मुंह ढककर आए और पिस्टल का भय दिखाकर 78,750 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में टुंडी थाना कांड संख्या-28/26, दिनांक-13.04.2026, धारा-309(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर त्वरित उद्भेदन हेतु टीम का गठन किया गया।
कांड अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल एवं आस-पास स्थित दुकानों/प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया। इसी दौरान ग्राम सुंदरपहाड़ी के डिग्गू गोप, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता-भोला गोप, थाना-गोविंदपुर, जिला-धनबाद को टुंडी थाना पूछताछ हेतु लाया गया। सीसीटीवी फुटेज दिखाकर गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया तथा दो दोस्तों का भी नाम बताया।
गिरफ्तार आरोपी
डिग्गू गोप, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता-भोला गोप, ग्राम सुंदरपहाड़ी, थाना-गोविंदपुर, जिला-धनबाद।
बरामद सामग्री
1. मोटरसाइकिल निबंधन संख्या-JH 10BV 2355
2. जूता एक जोड़ा
3. नकद 1,120 रुपये
पुलिस ने बताया कि शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी:ल
1. श्री धीरेन्द्र नारायण बंका, झा०पु०से०, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मु०-02, धनबाद
2. पु०नि० उमा शंकर, पु०नि० सह थाना प्रभारी, टुंडी थाना
3. पु०अ०नि० कृष्णा पहान, टुंडी थाना
4. स०अ०नि० राजेश सिंह, टुंडी थाना
5. स०अ०नि० कन्हैया लाल मंडल, टुंडी थाना
6. थाना के सशस्त्र बल