ट्रक लोडिंग कार्य में रोजगार देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Advertisements

ट्रक लोडिंग कार्य में रोजगार देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद): जीनागोरा में ट्रक लोडिंग में काम देने की मांग को लेकर असंगठित मजदूरों ने कुजामा चेक पोस्ट के समीप  विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाकपा माले की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया। मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस संबंध में वार्ड नंबर 46 के पार्षद प्रतिनिधि  कामता पासवान, सपन पासवान एवं 47 के प्रतिनिधि संजय यादव ने बताया कि लोदना क्षेत्र के जिनागोरा एवं अन्य परियोजना को एमडीओ मोड के तहत लागू किया गया है। जिनागोरा में ट्रक लोडिंग के लिए  डीओ का आवंटन हुआ है। इससे इस क्षेत्र के लोग विस्थापित हुए हैं। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। काली थान एवं आसपास के लोगों को हटाकर परियोजना चलाया जा रहा है। उस समय रोजगार देने का भरोसा दिया गया था,  लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसके अलावा मोहरी बाधं घनुडीह, कुजामा आदि के लोग भी विस्थापित हुए हैं। उनको भी रोजगार चाहिए। भाकपा  माले के जिला सचिव  बिंदा पासवान ने कहा कि विधायक  अरूप चटर्जी  के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी जा रही है। जब तक यहां के लोगों को हक और अधिकार नहीं मिल जाता तब तक इस चेक पोस्ट से एक भी ट्रक कोयला लोडिंग को नहीं जाएगा। प्रबंधन और प्रशासन इसका रास्ता निकाले ताकि मजदूरों को हक और अधिकार मिले। मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के धर्मेंद्र सिंह, महीप सिंह एवं असंगठित मजदूर संध के जदु  सिकंदर मंडल भी मौके पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। आंदोलन में छोटू सिंह,  अर्जुन निषाद, मनोज चौहान,  राजेश पासवान, रणजीत चौहान, विनोद चौहान, मनीष यादव, माधुरी कुमारी, मुन्नी देवी, सरस्वती देवी, सावित्री देवी, हेमंती देवी, गिरिजा देवी, शांति देवी, शुभम पासवान, करण पासवान आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top