तोपचांची के दिवंगत रामप्रसाद महतो के दशकर्म में सरकार बनी सहभागी, मुख्यमंत्री ने दिलाई राहत

Advertisements

तोपचांची के दिवंगत रामप्रसाद महतो के दशकर्म में सरकार बनी सहभागी, मुख्यमंत्री ने दिलाई राहत

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मरांग बुरू से की दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना

डीजे न्यूज, रांची : धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत दिवंगत रामप्रसाद महतो के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संवेदनशील पहल करते हुए दशाकर्म हेतु सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद धनबाद जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत के घर चावल, दाल, तेल, सब्जियां एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि दिवंगत रामप्रसाद महतो अत्यंत गरीब परिवार से थे और उनके घर में दशकर्म जैसे महत्वपूर्ण संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री तक नहीं थी। इस सूचना के मिलते ही मुख्यमंत्री ने धनबाद उपायुक्त को तत्काल सहायता पहुंचाने और दिवंगत के आश्रितों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरू से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि, “राज्य सरकार हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़ी है। जरूरतमंदों की सहायता करना हमारा धर्म है।”

मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता से न केवल दिवंगत के परिजनों को राहत मिली, बल्कि यह पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आया कि सरकार सिर्फ नीतियों तक सीमित नहीं, बल्कि ज़रूरत की घड़ी में आमजन के साथ भी खड़ी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top