तिसरी में पिकअप गाड़ी की चपेट में आई स्कूटी, बेटे को लाने जा रहा पिता घायल

तिसरी में पिकअप गाड़ी की चपेट में आई स्कूटी, बेटे को लाने जा रहा पिता घायल

डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह : तिसरी थाना के आगे गांधी मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार में जा रही बंगाल नम्बर की पिकअप गाड़ी ने स्कूटी सवार को सामने से जोर का धक्का मार दिया। जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस सम्बन्ध में बताया गया कि तिसरी के जमुनियाटांड़ गांव के निवासी राजकुमार साव स्कूल में छुट्टी होने पर बच्चे को लेने के लिए गांधी मोड़ स्थित एक निजी स्कूल आ रहे थे। राजकुमार साव बस स्कूल पहुंचने वाले ही थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में जा रही पिकअप गाड़ी ने राजकुमार साव की स्कूटी में सामने से जोरदार धक्का मार दिया। जिसके बाद स्कूटी सहित राजकुमार साव पिकअप गाड़ी के नीचे आ गए। इस घटना में राजकुमार साव का एक पैर टूट गया है और सिर में गंभीर रूप से चोट लगी है। वहीं स्कूटी के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर तिसरी पुलिस फौरन घटना स्थल पहुंची और राजकुमार साव को तिसरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। जहां पर आयुष के डॉक्टर द्वारा घायल राजकुमार साव का प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। इधर पुलिस ने मौके पर से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन और स्कूटी को जब्त कर थाना ले आई और पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top