टिकट परीक्षक ने दिया सतर्कता का परिचय घर से अकेली निकली युवती को रेलवे सुरक्षा बल को सौंपा

टिकट परीक्षक ने दिया सतर्कता का परिचय

घर से अकेली निकली युवती को रेलवे सुरक्षा बल को सौंपा

डीजे न्यूज, धनबाद: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान टिकट परीक्षक विजय कुमार राणा ने सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घर से भागी हुई युवती को रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया। रविवार को टिकट परीक्षक कोच संख्या S-1 से S-3 में टिकट जांच कर रहे थे। इस क्रम में कोच संख्या S-1 के बर्थ संख्या 73/78 के केबिन में एक युवती अकेली एवं अत्यंत घबराई हुई अवस्था में बैठी मिली। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वह बिना किसी परिजन को सूचना दिए घर से निकल आई है तथा दिल्ली जाना है। उसने यह भी बताया कि दिल्ली में उसका कोई परिचित अथवा रिश्तेदार नहीं है। उसके पास मौजूद बैग में केवल कुछ पुस्तकें थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह कोडरमा स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए  विजय कुमार राणा ने तत्काल धनबाद मंडल के वाणिज्य नियंत्रण  एवं डीडीयू मंडल को सूचना दी। आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर युवती को सुरक्षित रूप से रेलवे सुरक्षा बल को सुपुर्द कर दिया, ताकि उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top