तेतुलमारी में मिला सेवानिवृत्त महिला कोलकर्मी का शव 

Advertisements

तेतुलमारी में मिला सेवानिवृत्त महिला कोलकर्मी का शव 

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : तेतुलमारी रेलवे स्टेशन चौक के समीप मंगलवार को 65 वर्षीय वृद्ध महिला का शव संदेहास्पद स्थिति मे पाया गया। महिला मुंह के बल गिरी हुई थी। मृतका की पहचान ईस्ट बसुरिया सेक्टर तीन निवासी कोल कर्मी श्रवण नोनियां की मां तारा देवी के रूप में हुई। मृतका सेवानिवृत्त कोल कर्मी थी। सूचना पाकर तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मृतका के पुत्र श्रवण ने बताया की सोमवार की शाम मां अपने पैतृक गांव गया जिला के टेकारी जाने के लिए  तेतुलमारी रेलवे स्टेशन छोड़ देने की बात कही थी। उन्हें रेलवे स्टेशन छोड़कर वह अपने आवास चला गया था। सुबह ड्यूटी जाने के दौरान घटना की जानकारी लोगों ने दिया।

तेतुलमारी थानेदार सत्येंद्र यादव ने कहा कि मृतका के पुत्र के लिखित शिकायत पर यूडी केस दर्ज किया गया है। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top