तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती जख्मी

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती जख्मी

डीजे न्यूज, राजगंज: राजगंज थाना क्षेत्र के थानाकूल्हि निवासी साइकिल सवार युवती जाह्नवी परवीन गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे में युवती का सिर फट गया तथा हाथ की एक अंगुली टूट गई। उसकी साइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से राजगंज पुलिस घायल युवती को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया।
बाइक पर तीन युवक सवार थे। तीनों बाइक से राजगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक ने साइकिल सवार जाह्नवी परवीन को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद बाइक सवार दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि अनिल कुमार महतो को घायल युवती ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घायल युवती ने पुलिस को बताया कि वह साइकिल से एक गांव के लड़के को पीछे बैठाकर दलूडीह की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से राजगंज की ओर आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। युवती का आरोप है कि बाइक सवार तीनों युवकों ने शराब का सेवन कर रखा था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top