स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर हटाए गए टुंडी के प्रभारी डॉ श्रवण कुमार, डॉ अशोक कुमार बने नए प्रभारी

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर हटाए गए टुंडी के प्रभारी डॉ श्रवण कुमार, डॉ अशोक कुमार बने नए प्रभारी

झरिया सीएचसी प्रभारी भी हटाए गए

डीजे न्यूज, धनबाद : स्वास्थ्य कार्यों में शिथिलता और लापरवाही बरतने पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने दो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को पद से हटाते हुए टुंडी और झरिया में नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टुंडी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार और झरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिहिर कुमार को उनके पदभार से मुक्त कर दिया गया है। दोनों अब मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी सेवा देंगे। गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया। टुंडी के नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ अशोक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं झरिया का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार गौतम को बनाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित तेजी नहीं होने और कार्यों में लापरवाही बरते जाने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि सिविल सर्जन ने दोनों अधिकारियों को कार्यों में सुधार लाने को लेकर कई बार मौखिक रूप से चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन और विभागीय कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top