स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने टुंडी पुलिस को बांधी राखी, सुरक्षा का मिला भरोसा

स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने टुंडी पुलिस को बांधी राखी, सुरक्षा का मिला भरोसा

 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने बुधवार को टुंडी थाना पहुंचकर रक्षाबंधन के पावन पर्व का अनोखा उत्सव मनाया। छात्राओं ने थाने में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उमाशंकर, अवर निरीक्षक कृष्णा पाहन, सुधीर कुमार, उपेंद्र यादव, सिकंदर गुप्ता समेत सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर स्नेह और सम्मान की प्रतीक राखी बांधी। इस दौरान थाना परिसर में खुशी और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए उनके दीर्घायु और कर्तव्यनिष्ठा की कामना की, वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी छात्राओं को बहन के रूप में स्वीकार कर उनकी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी उमाशंकर ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। पुलिस हमेशा आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं को मिठाइयां और उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। इस पहल से छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास और जुड़ाव और मजबूत हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस तरह के आयोजन को सामाजिक समरसता और संस्कारों को बढ़ावा देने वाला बताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top