एसआईआर को लेकर टुंडी में भाजपा रेस,पंचायत स्तर पर बैठक कर बीएलए टू को कर रही मोटिवेट 

एसआईआर को लेकर टुंडी में भाजपा रेस

पंचायत स्तर पर बैठक कर बीएलए टू को कर रही मोटिवेट 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : एसआईआर को लेकर पूरे टुंडी प्रखंड में भाजपा रेस हो गई है। भाजपा पंचायत स्तर पर बैठक कर अपने बीएलए टू को मोटिवेट कर रही है। इन बैठकों में एसआईआर में बीएलए टू को तत्पर बनाने एवं फार्म छह, सात और अाठ भरवाने में सहयोग करने एवं अयोग्य वोटरों को नाम मतदाता सूची से हटाने को लेकर पार्टी मंथन कर रही है। मंगलवार को इसी संदर्भ में कोल्हर पंचायत के लाला टोला शिव मंदिर परिसर में भाजपा की पंचायत स्तरीय बैठक हुई।

बैठक में भाजपा नेता व बीएलए वन रामप्रसाद महतो एवं कोल्हर पंचायत निवासी व प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए रामप्रसाद महतो ने कहा कि एसआईआर को लेकर कोई कसर नहीं छोड़नी है। वहीं ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को एसआईआर पर नजर रखनी है। न तो कोई योग्य वोटर छूटना चाहिए और ना ही अयोग्य वोटर रहना चाहिए। यह हमारी भी जिम्मेवारी है।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोविंद टुडू ने की। इस मौके पर महामंत्री नकूल सिंह, नागेश्वर पंडित, यशवंत रजवार, दिवाकर शरणवार, तारणी पांडेय, शिव शंकर ठाकुर, परमेश्वर राय, दिलीप मंडल आदि मौजूद थे।

इसके पूर्व जीतपुर, मनियाडीह, मछियारा, पुरनाडीह आदि शक्ति केंद्रों में भी भाजपा की यह बैठक हुई। उस बैठक में नितीन राम, नागेश्वर पंडित आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top