स्वर्गीय गोपाल महतो की 31वीं पुण्यतिथि मनी दिवंगत की स्मृति में फुटबॉल, मैराथन प्रतियोगिता आयोजित

स्वर्गीय गोपाल महतो की 31वीं पुण्यतिथि मनी

दिवंगत की स्मृति में फुटबॉल, मैराथन प्रतियोगिता आयोजित

डीजे न्यूज, धनबाद: एवरग्रीन क्लब, मनईटाॅड़ बस्ती की ओर से पूर्व वार्ड आयुक्त एवं समाजसेवी स्वर्गीय गोपाल महतो की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। लोगों ने स्वर्गीय गोपाल महतो के चित्र पर लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता शिव शंकर झा ने की। संचालन दिनेश महतो ने किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गोपाल महतो ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी लोगों को प्रेरित करता है। झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि स्वर्गीय गोपाल महतो गरीबों, मजदूरों और आम जनता की आवाज़ थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के हित में कार्य किया। उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि स्वर्गीय गोपाल महतो का जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक था। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत एवरग्रीन क्लब द्वारा आयोजित स्वर्गीय गोपाल महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक चले इस खेल महोत्सव में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मैराथन दौड़, कबड्डी, दौड़ प्रतियोगिता तथा अन्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया।  कार्यक्रम में वार्ड नंबर 30 पार्षद सह स्वर्गीय गोपाल माहतो के पुत्रवधू निर्मला देवी, कांग्रेस नेता रविंद्र वर्मा, झामुमो के वरिष्ठ नेता बलराम महतो, भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य राणा चट्टराज, जग्गू महतो, मुखिया सुनील महतो, गणेश महतो, मदन महतो, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश महतो, राम लखन शर्मा, कल्याण घोषाल, लीला चौहान, रोहित महतो, जयदीप बनर्जी, सुरजीत चंद्रा, गोरखनाथ चौधरी, गजाधर चौहान, भारत दत्ता, रामजेठ मल्लिक, कमल महतो आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top