Advertisements
स्वचालित कोच वाशिंग प्लांट का किया निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद रेल मंडल में चल रहे विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत गुरुवार को कोचिंग डिपो में स्थापित स्वचालित कोच वाशिंग प्लांट (ACWP) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयंत्र की जल पुनर्चक्रण क्षमता, ट्रेनों की बाहरी सफाई की गुणवत्ता, समय की बचत, अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के प्रभावी उपयोग की समीक्षा की गई । यह संयंत्र पारंपरिक धुलाई प्रणाली की तुलना में लगभग 70 प्रतिशत जल की बचत करता है तथा प्रयुक्त जल को पुनर्चक्रित कर दोबारा उपयोग में लाता है। डिपो कर्मियों को पर्यावरण मानकों का पालन करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस पहल का उद्देश्य रेल संचालन में जल संरक्षण, संसाधनों के सतत उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।