सरिया के चौड़ीबाद में पीसीसी सड़क निर्माण की शुरुआत, जिला परिषद सदस्य ने किया शिलान्यास

सरिया के चौड़ीबाद में पीसीसी सड़क निर्माण की शुरुआत, जिला परिषद सदस्य ने किया शिलान्यास

डीजे न्यूज, सरिया, गिरिडीह : सरिया प्रखंड के अमनारी पंचायत अंतर्गत चौड़ीबाद गांव में 15वें वित्त आयोग मद से बनने वाली 300 फीट लंबी पीसीसी सड़क निर्माण योजना का गुरुवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। जिला परिषद सदस्य बासमती देवी, स्थानीय मुखिया अजय यादव, सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, भाजपा नेता हरिहर मंडल और पूर्व प्रमुख रामपति प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर योजना का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि चौड़ीबाद गांव के इस टोले में लंबे समय से सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति बदहाल हो जाती थी, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था।

उन्होंने कहा कि पीसीसी सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वार्ड सदस्य अनिता देवी, प्रदीप मंडल, मुन्ना मंडल, परवीन मंडल, रामदेव मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top