Advertisements
सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन
डीजे न्यूज, धनबाद: सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 10वीं की परीक्षा परिणाम में श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम, धनबाद के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
अभिज्ञान आनंद ने (92.8%) और ऋषिता झा ने (92.8%) अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमेंद्र नाथ चक्रबर्ती ने (92.2%) के साथ दूसरा, साहित्य मोदी ने (87.8%) के साथ तीसरा, मो सोएब अंसारी (85.6%) के साथ चौथा, मनीष कुमार ने (83%) के साथ पांचवा तथा तनु कुमारी ने (81%) अंक लाकर छठा स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल निदेशिका किरण सिंह, प्राचार्या रितिका राज एवं सभी शिक्षकों ने छात्र छात्रों को उनके अच्छे परिणाम के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।