सोनारडीह भू धंसान: झामुमो ने कोयला मंत्री का जलाया पुतला
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सोनारडीह के टंडाबाड़ी में हुई भू धंसान से प्रभावितों को मुआवजा, पुनर्वास की दिशा में देरी के विरोध में झामुमो व झाकोमयू के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार शाम कतरास थाना चौक पर बीसीसीएल प्रबंधन तथा केंद्रीय कोयला मंत्री का पुतला जलाया। यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने पीड़ित परिवारों को बाघमारा में ही पुनर्वास किया जाने एवं युद्ध स्तर राहत पहुंचाया जाने की आवाज बुलंद की। उन्होंने बताया कि जल्द ही झामुमो का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस त्रासदी से अवगत कराएगा।
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य डब्ल्यू माथा, प्रखण्ड अध्यक्ष धीरेन रवानी, प्रखण्ड सचिव मनसा राम मुर्मू, टुंडी विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन, बासुकीनाथ त्रिगुणायत, रौनक सिंहा, संजय रजवार, शहजाद अंसारी, पंकज दिनकर, ऋतिक सिंह, पारस ठाकुर, अकरम राजा, वकील अंसारी, दिलदार अंसारी, लखन लाल टुडू, रंजन यादव, मन्नू चौहान, रवींद्र रजवार, महादेव दास, प्रवीण शर्मा, रोहित पंडित, लखी हजारी आदि उपस्थित थे।