सोनारडीह भू धंसान: 280 घर चिन्हित, 72 परिवार बेलगड़िया शिफ्ट

Advertisements

सोनारडीह भू धंसान: 280 घर चिन्हित, 72 परिवार बेलगड़िया शिफ्ट

डीजे न्यूज़ कतरास (धनबाद): बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत भू धंसान प्रभावित सोनारडीह के टंडाबाड़ी में 280 घर चिन्हित किए गए हैं। इनमें बीसीसीएल कर्मी, रैयत और गैर रैयत शामिल हैं। शुक्रवार को प्रभावित 72 परिवारों को बेलगड़िया में शिफ्टिंग की व्यवस्था कराई गई ।

इधर घटना के दूसरे दिन गोविंदपुर क्षेत्र के जीएम जे विजय कुमार, बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, जनता मजदूर संघ के सिद्धार्थ गौतम प्रभावित बस्ती पहुंचे। सभी ने भू धंसान स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया।


सीओ ने प्रभावित परिवारों के लिए राशन और पानी की व्यवस्था कराई। जीएम‌ जे विजय कुमार ने कहा कि प्रभावित परिवारों को कर्माटांड़ तथा बेलगड़िया में शिफ्टिंग कराई जाएगी । मालूम हो कि गुरुवार देर रात टंडाबाड़ी में भू धंसान की घटना हुई थी। घटना में एक दर्जन से अधिक घर धराशायी हो जगह गया था, जबकि मलवे की चपेट में आकर चार लोग जख्मी हुए थे। एक माह के अंदर तीन बार हुई भू धंसान के चलते प्रभावितों के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। गुरुवार रात लोगों ने किसी तरह खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुए थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top