रेलवे की खबरें:-
धनबाद- पारसनाथ- कोडरमा रेल खंड में चलाया गया मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में धनबाद- पारसनाथ- कोडरमा रेल खंड के साथ कोडरमा स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 261 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 01,06,430 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई । टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया।
——————————————
29 अप्रैल से पारसनाथ स्टेशन पर रूकेगी रांची- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रांची एक्सप्रेस
धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु गाड़ी संख्या 18609/18610 रांची- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रांची एक्सप्रेस का पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,स्टेशन,स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान तथा परिचालन की तिथि का विवरण।
18609रांची- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस,पारसनाथ,00:37,00:39,29 अप्रैल से।
18610लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रांची एक्सप्रेस,पारसनाथ,02:12,02:14,01 मई से।