सलानपुर में बीसीसीएल कर्मी के आवास के बाहर बम विस्फोट, दरवाजा क्षतिग्रस्त जांच में जुटी पुलिस

Advertisements

सलानपुर में बीसीसीएल कर्मी के आवास के बाहर बम विस्फोट, दरवाजा क्षतिग्रस्त

जांच में जुटी पुलिस

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत सलानपुर स्थित बीसीसीएल वाटर प्लांट के समीप शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने नंदू बेलदार के घर को लक्षित कर बम फेंका। बम लोहे के मुख्य दरवाजा पर लगी और उसका नीचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग दहशत में आ गए।
गृहस्वामी के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। शनिवार सुबह उनके पुत्र कामेश्वर बेलदार ने बताया कि शुक्रवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद वे खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। पहले उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाहर निकलकर देखा तो घर का दरवाजा क्षतिग्रस्त था और आसपास धुआं फैला हुआ था। क्षतिग्रस्त दरवाजा के पास टूटा हुआ टीना का डब्बा मिला है। डब्बा से विस्फोटक दुर्गंध आ रहा था।
घटना की सूचना रात में ही रामकनाली ओपी पुलिस को दे दी गई थी। शनिवार सुबह पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। भुक्तभोगी ने रामकनाली ओपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top