Advertisements

टुंडी प्रखंड कार्यालय में लगेगी शिकायत पेटी, संज्ञान लेकर बीडीओ करेंगे कार्रवाई

संयुक्त समीक्षा बैठक में शामिल हुए बीडीओ विशाल पांडेय व सीओ सुरेश वर्णवाल, कर्मियों को अल्टीमेटम 

डीजे टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड मुख्यालय में शिक्षा, स्वास्थ, आपूर्ति, सहकारिता, क़ृषि, कल्याण, राजस्व सहित विभिन्न विभागों का संयुक्त समीक्षा बैठक टुंडी बीडीओ विशाल पांडेय एवं सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल की अध्यक्षता में की गई। बैठक मे मुख्य रूप से विद्यालय परिसर की साफ सफाई, शुद्ध एवं पोस्टिंक मध्यान भोजन, आंगनबाड़ी एवं विद्यालय मे नियमित उपस्थित का ऑन लाइन पंजी अदयतन रखने, खेती से सम्बंधित पर्याप्त बीज वितरण, ससमय खारिज दाखिल, प्रमाण पत्र निर्गत करने, कल्याण विभाग से मिलने वाली सुविधाओ, आपूर्ति वितरण मे पारदर्शिता सहित कई बिंदुओ पर समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीडीओ ने सभी विभागीय कर्मियों को स्पष्ट रूप से कहा की औचक निरीक्षण एवं ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा में देर नहीं करूँगा। इसके लिए प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार में शिकायत पेटी रखी जाएगी जो सिर्फ बीडीओ की निगरानी मे खुलेगी। इसमें ग्रामीण अपनी कोई भी लिखित शिकायत कर सकते हैं जिसपर त्वरित कार्यवाही होगी। बैठक मे मुख्य रूप से प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी बबलेश शाह, कल्याण पदाधिकारी किशोर कुणाल, आपूर्ति पदाधिकारी आनंद कुमार कुशवाहा, अंचल निरीक्षक विकास कुमार यादव, राजस्व उप निरीक्षक मो शहबुद्दीन, अशोक महतो, बीपीओ उमेश पासवान सहित सभी विभगो के कर्मी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top