स्कूलों में वाहन जाँच का दिखा असर
डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक धनबाद हरीश कुमार द्वारा धनबाद पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच में 21 स्कूली बसों की जांच की गई।
इसमें सारे वाहनों के कागजात सही पाए गए। जबकि चार वाहनों में प्रेशर हॉर्न पाया गया। उक्त वाहनों को मोटरवाहन अधिनियम के अनुसार जुर्माना किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में निरंतर स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है। जिसका असर स्कूल प्रबंधन पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आज 21 स्कूली वाहनों की जांच में सभी वाहनों के कागजात सही मिले तथा सभी वाहनों में सीसीटीवी कैमरा भी लगे हुए मिले।
मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ़्टी इंजीनियर अमरेश कुमार, स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।