सिनीडीह में दो घरों में पड़ीं दरारें, ग्रामीणों में दहशत

Advertisements

सिनीडीह में दो घरों में पड़ीं दरारें, ग्रामीणों में दहशत

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बीसीसीएल के गोविन्दपुर एरिया तीन अंतर्गत सिनीडीह पंचायत के टुंडू रोड स्थित भुइयां पट्टी में घर की दीवारों में शुक्रवार को दरारें पड़ने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। बीते माह टंडाबाड़ी में भू धंसान से तीन लोगों की जान जाने की घटना को याद कर भुइयां पट्टी के लोगों में दहशत कायम हो गया। यहां मजनू भुइयां और सूरज भुइयां के घर की दीवारों में दरार पड़ीं हैं। वक्त के साथ दरार का दायरा बढ़ने लगा है। कोयला परिवहन के लिए बनाई गई सड़क पर भी दरारें पड़ी हैं। प्रभावित लोग जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर घरों से सामान को बाहर निकाल लिया है।


सूचना पाकर भाजपा नेता गौरचंद बाउरी, मधुबन पुलिस और सीआइएसएफ के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभावित लोगों का कहना है कि आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा हैवी ब्लास्टिंग की जाती है। इसी के चलते जमीन में कंपन होता है और दरारें पड़ रही है। कोयला व ओबी ट्रांसपोर्टिंग का काम भी इसी रास्ते से की जाती है। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावितों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा। रोड पर पड़ी दरारों के कारण ट्रांसपोर्टिंग का काम भी ठप है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top