
सिनीडीह के पूर्व पंसस ममता देवी का निधन, शोक
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : सिनीडीह पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य ममता देवी (40 वर्ष) का निधन शुक्रवार रात हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। दो दिन पहले उन्हें अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पति पिंटू वर्णवाल वर्तमान में सिनीडीह पंचायत के पंसस हैं। ममता के निधन की जानकारी पाकर शनिवार को जनप्रतिनिधि सहित नागरिकों की भीड़ उनके आवास पर जुटी और शोक प्रकट किया, साथ ही शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। बता दें कि वर्ष 2010-11 में हुए पंचायत चुनाव में सिनीडीह से ममता देवी बतौर पंसस चुनी ग ई थी। शोक प्रकट करने वालों में विधायक शत्रुघ्न महतो, जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, बाघमारा प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि बैजनाथ साव, उप प्रमुख रंजीत सिंह, अनिल उपाध्याय, बिट्टु चौहान, टिंकू प्रसाद, दिनेश महतो, गोपाल बाउरी, नगेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, मनोज गोप, पंकज वर्णवाल, पारस रवानी, ललन यादव, तारकेश्वर यादव, हरि शंकर पाण्डेय, टुनु वर्णवाल, मंटु भारती, मुरारी मास्टर, गिरवर राय, भगवान दास, लिलू कुमार, चंचला देवी, मनोज पाण्डेय, मुकेश सिंह, राजेश यादव आदि शामिल हैं।