शव जलाने के विवाद में कुमारडीह व भाटडीह के लोगों में भिड़ंत, दर्जनों जख्मी

Advertisements

शव जलाने के विवाद में कुमारडीह व भाटडीह के लोगों में भिड़ंत, दर्जनों जख्मी

डीजे, न्यूज, महुदा (धनबाद): भाटडीह ओपी क्षेत्र के दामोदर नदी घाट पर शुक्रवार शाम शव जलाने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों की और से एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। एक पक्ष कुमारडीह बाउरी टोला तथा दूसरा पक्ष भाटडीह धौड़ा के हैं।‌ सूचना पाकर पंचायत प्रतिनिधि व प्रबुद्धजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रही। इधर शनिवार सुबह मामला उस समय बिगड़ गया जब कुमारडीह बाउरी टोला के ग्रामीण लाठी-डंडा से लैस होकर भाटडीह धौड़ा पहुंचे और हमला कर दिया। इस हमले में भी दर्जनों महिला-पुरुष जख्मी हो ग ए। घटना की सूचना पाकर महुदा इंस्पेक्टर ममता कुमारी के नेतृत्व में पांच थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दोनों जगहों पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने प्रभावित टोला में फ्लैग मार्च किया और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से थाना में‌ लिखित शिकायत नहीं दी ग ई है। 

क्या है मामला: स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम कुमारडीह निवासी अनिल बाउरी अपनी मां 90 वर्षीय सुशनी देवी का शव जलाने गांव के दर्जनों लोगों के साथ भाटडीह शिव मंदिर स्थित दामोदर नदी के घाट पर पहुंचे थे। घाट के बगल में भाटडीह धौड़ा की महिलाएं स्नान कर रही थी। इधर ग्रामीण शव को जलाने के लिए लकड़ियां इकट्ठा कर चिता सजाने लगे। यह देख वहां स्नान कर रही महिलाओं ने उस जगह पर शव जलाने के लिए मना किया। महिलाओं का कहना था कि यहां ग्रामीण स्नान करते हैं। शव को कुछ दूर ले जाकर जलाएं। शव जलाने आए लोगों ने महिलाओं की बात नहीं सुनीं। इस बात की जानकारी महिलाओं ने भाटडीह धौड़ा के लोगों को दे दिया। कुछ देर के बाद धौड़ा से दर्जनों की संख्या में लोग घाट पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में नोंकझोंक होते होते मारपीट शुरू हो गयी। जिससे दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो ग ए। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top