सिंदरी में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Advertisements

सिंदरी में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : सिंदरी में भगवान परशुराम संस्था के अध्यक्ष वैद प्रकाश औझा की देखरेख में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अंजनी तिवारी द्वारा विधिवत पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

पूजा-अर्चना के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान परशुराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर धनबाद से रविंद्र ओझा, प्रमोद दुबे तथा सिंदरी से दामोदर दुबे, शशि भूषण मिश्रा, नंदा दुबे, सोहन दुबे, अवध बिहारी दुबे, कमलेश दुबे, धर्मदेव दुबे, पवन ओझा, रामकृष्ण दुबे, विसंबर दुबे, राधा कृष्णा दुबे, श्री राम दुबे, मुकेश दुबे, मनी दुबे सहित सिंदरी के अन्य ब्राह्मण उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top