
श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान राष्ट्रवादी नेता, शिक्षाविद् और विचारक थे : पी एन सिंह
जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गिरिडीह में संगोष्ठी का आयोजन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा जिला गिरिडीह के द्वारा भाजपा जिला कार्यालय हरिचक रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे एवं संचालन जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह उपस्थित रहे।
मौके पर पूर्व सांसद पीएन सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान राष्ट्रवादी नेता, शिक्षाविद् और विचारक थे। जिन्होंने भारत की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया। डॉ मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि उनका मुख्य नारा था एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेगा। संसद में अपने भाषण में डॉ मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। अपने संकल्प को पूरा करने के लिये वे 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नज़रबन्द कर लिया गया। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी। उनके बलिदान ने ही आगे चलकर धारा 370 हटाने की नींव रखी, जो 2019 में पूरी हुई। कार्यक्रम में गांडेय के पूर्व विधायक प्रो जय प्रकाश वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मरांडी, दिनेश प्रसाद यादव, चुन्नुकांत, प्रकाश सेठ, ई. विनय कुमार सिंह, प्रो विनीता कुमारी, रंजीत कुमार राय, सुभाष चंद्र सिन्हा, सुरेश मंडल, अनूप सिन्हा, संगीता सेठ, उषा कुमारी, रंजीत बरनवाल, हरमिंदर सिंह बग्गा, महेश मिश्रा, राजू सिंह, जगदीश महतो, परमेश्वर यादव, प्रदीप सिंह, दशरथ वर्मा, रतन तिवारी, मंतोष उपाध्याय, पिंकी सिंह, पिंकी कुमारी समेत भाजपा के कई कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।