श्रवण राय दूसरी बार बने भाजपा के धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष

Advertisements

श्रवण राय दूसरी बार बने भाजपा के धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष

डीजे न्यूज,  धनबाद: भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के निमित्त धनबाद महानगर जिला के जिलाध्यक्ष पद पर श्रवण राय के दूसरी बार निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा शुक्रवार को की गई। पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक एवं गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल तथा प्रदेश प्रभारी सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभी निर्धारित संगठनात्मक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए घोषणा की गई। कार्यक्रम में जिला एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रवण राय को फूल-मालाओं से स्वागत किया। जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज मालाकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलो की भव्य माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह, रमेश राही,
मानस प्रसून, शेखर सिंह, अजय निषाद विष्णु त्रिपाठी, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, वीरेंद्र हांसदा,प्रियंका देवी, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार, योगेंद्र यादव, रवि सिन्हा, योगेंद्र यादव,पुरुषोत्तम रंजन, विभा रानी सिंह, रामजीत भुइयां, अनिल सिन्हा, बसंती सिंह,हुल्लास दास, अजय दास, अवधेश साह, रंजय सिंह, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, राजाराम दत्ता,मनोज गुप्ता, आनंद खंडेलवाल, सुमन सिंह, निर्मल प्रधान, रीता यादव,मौसम सिंह, किशोर मंडल, नीरज सिन्हा, सुप्रभात सिन्हा, अमरजीत कुमार, गीता सिंह, सोनी सिंह,बच्चा गिरी, रूपेश पासवान, तमाल राय, बबलू सिंह, इंद्रकांत झा, सरोज शुक्ला, विरु आनंद सिंह, उचित महतो, अनिल सिन्हा, मनोज रिंकू सिन्हा, राणा सिंह, शंभू सिंह, उदय सिंह, प्रमोद अग्रवाल, बालमुकुंद राम, संजय सिन्हा, राजकुमार मंडल, राजीव राय भट्ट, बबलू फरीदी, सत्येंद्र मिश्रा,शिवराज कुमार, अमित सिंह, अजय मालाकार, उमेश सिंह, राजू मालाकार, पंकज सिन्हा, अनिल खेमका,सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top