श्रीअन्न फसलों के महत्व से किसानों को कराया अवगत
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को आईएआरआई झारखंड की ओर से अनुसूचित जाति के किसानों के बीच एक दिवसीय गेहूं एवं सब्जियों की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आईएआरआई झारखंड के ओएसडी व नोडल पदाधिकारी विशाल नाथ ने किसानों को संबोधित करते हुए मिलेट (श्री अन्न) फसलों के महत्व, पोषणीय लाभों तथा जलवायु अनुकूल खेती में उनकी उपयोगिता पर विस्तार ढंग से प्रकाश डाला। कहा की झारखंड के पहाड़ी एवं उबड़ खाबड़ भूमि का उपयोग मिलेट उत्पादन के लिए किया जा सकता है। उन्होंने मिलेट की उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने पर बल दिया। हजारीबाग के वैज्ञानिक डॉक्टर कृष्ण प्रसाद ने गेहूं की उन्नत किस्मों, उच्च उत्पादकता तकनीक, सब्जी की वैज्ञानिक खेती एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार ने वर्मी कंपोस्ट निर्माण, इसके लाभ, जैविक खेती में भूमिका तथा रवि की खेती की तैयारी के बारे में विस्तार ढंग से बताया।
मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर आदर्श कुमार, डॉक्टर नवीन कुमार, रमन कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार आदि ने किसानों को संबोधित किया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी 50 किसानों के बीच मसूर, गेहूं एवं सब्जियों की विभिन्न प्रकार के बीजों की पैकेट का वितरण किया गया शिविर में किसान पूजा देवी, जगदीश रजक, सुरेश रजवार, माया रजक, आशा देवी आदि ने भाग लिया।