शिक्षकों के सेवा हितों की रक्षा के लिए संघ की मुहिम तेज-मंत्री बोले, सरकार शिक्षकों के साथ है, मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे बात

शिक्षकों के सेवा हितों की रक्षा के लिए संघ की मुहिम तेज-मंत्री बोले, सरकार शिक्षकों के साथ है, मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे बात

RTE से पूर्व के शिक्षकों को TET से छूट के लिए विधानसभा से प्रस्ताव पारित करे सरकार, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद और चमरा लिंडा से की मुलाकात

 डीजे न्यूज़, रांची : RTE से पूर्व के शिक्षकों को TET से छूट के लिए झारखंड विधानसभा से प्रस्ताव पारित करके भारत सरकार को आवश्यक विधाई कार्य के लिए भेजे झारखंड सरकार। इस मांग को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ अपने मुहिम पर है। मंगलवार को संघ ने झारखंड सरकार के माननीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से मुलाकात कर विस्तार से बात रखी और अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षकों के पक्ष को पूरी कैबिनेट रखे और शिक्षकों के सेवा हितों के संरक्षण की कार्रवाई करे।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि वे इस बात को मुख्यमंत्री के समक्ष अवश्य रखेंगे और विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराने का प्रयास अवश्य करेंगे, सरकार शिक्षकों के साथ है। वहीं मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि आगामी कैबिनेट में इस विषय को मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट के समक्ष विषय रखकर प्रयास करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, संगठन महामंत्री असादुल्लाह, रांची जिलाध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा, बोकारो जिला महासचिव राजेश सिन्हा, रामगढ़ से असगर अली, मिसबाहुल इस्लाम, रांची से विजय मुंडा, अफ़सारुल, वैजनाथ प्रजापति, जगन्नाथ उरांव, जय प्रकाश साहू, आशा जुलियाना एक्का और प्रियंका कुमारी शामिल रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top