शहादत दिवस की सफलता को बनाई रणनीति

शहादत दिवस की सफलता को बनाई रणनीति

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्राथमिक विद्यालय सुरुंगा के परिसर में शनिवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वर्गीय रामेश्वर रविदास के शहादत दिवस पर 18 जून को आयोजित होने वाले संकल्प सभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। संकल्प सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांवों में संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के राज्य के स्थाई सदस्य कार्तिक प्रसाद, जिला सदस्य नकुलदेव सिंह, गोपाल बाउरी, विजय रजक, अभीचल दास, नारद कालिंदी, परेश कुंभकार, वासुदेव बाउरी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top