सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के लिए विदाई सह
समापक भुगतान समारोह आयोजित
डीजे न्यूज, धनबाद: डीआर एम कार्यालय में सोमवार को विदाई सह समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया।
अक्टूबर माह 2026 में सेवानिवृत होने वाले 32 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई।
मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर अन्य अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।