आइसा का जिला सम्मेलन संपन्न, अभिषेक सिंह अध्यक्ष और रितेश मिश्रा सचिव निर्वाचित 31 सदस्यीय जिला कमेटी गठित, नागपुर राष्ट्रीय सम्मेलन में धनबाद से जाएंगे प्रतिनिधि

आइसा का जिला सम्मेलन संपन्न, अभिषेक सिंह अध्यक्ष और रितेश मिश्रा सचिव निर्वाचित

31 सदस्यीय जिला कमेटी गठित, नागपुर राष्ट्रीय सम्मेलन में धनबाद से जाएंगे प्रतिनिधि

डीजे न्यूज, धनबाद : गांधी सेवा सदन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) का जिला सम्मेलन उत्साहपूर्ण एवं वैचारिक माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में अभिषेक सिंह को जिला अध्यक्ष एवं रितेश मिश्रा को जिला सचिव निर्वाचित किया गया। 31 सदस्यीय जिला कमेटी एवं 11 सदस्यीय पदाधिकारी टीम गठित की गई।
सम्मलन में आइसा की राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पा, राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ एवं पर्यवेक्षक के रूप में राज्य उपाध्यक्ष विजय कुमार उपस्थित रहे। सम्मेलन की कार्यवाही पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने संचालित की, जिसमें स्नेहा महतो, पायल चौधरी, प्राची दुबे, आफत इमाम एवं दीपक शामिल थे।
इससे पहले सम्मेलन का खुला सत्र आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जयजीत मुखर्जी एवं संचालन रितेश मिश्रा ने किया। खुले सत्र का उद्घाटन भाषण आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने दिया। सत्र को राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पा, IITISM प्रोफेसर के.पी. अजीत, भाकपा (माले) के राज्य स्थायी समिति सदस्य कार्तिक प्रसाद, RYA के जिला संयोजक सोनू शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। भाकपा (माले) के जिला सचिव विंदा पासवान एवं अभिभावक सम्राट चौधरी ने भी अपनी बातें रखीं।
सांगठनिक सत्र में सचिव रितेश मिश्रा ने संगठन की पिछली गतिविधियों एवं राजनीतिक-सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सम्मेलन में 31 सदस्यीय नई जिला कमेटी एवं 11 सदस्यीय पदाधिकारी मंडल का चुनाव किया गया। जिला उपाध्यक्ष के रूप में प्राची दुबे, सुमन महतो, निशानू एवं करण कुमार दास को जिम्मेदारी सौंपी गई। संयुक्त सचिव के रूप में आफत इमाम, स्नेहा महतो एवं रिया डे निर्वाचित हुईं। नई जिला कमेटी में चेतन, बिरन, अलीजा, अभिजीत, मनीष, सना, नवाब, विशाल सोरेन, हसन, सुमित, अमित, अंकिता, रोहन, अय्यूब, श्रुति, रितिका सिंह, जीशान खान एवं पार्वती कुमारी सहित अन्य साथियों को शामिल किया गया।
सम्मेलन में जानकारी दी गई कि 28 से 30 नवंबर तक नागपुर में आइसा का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा, जिसमें धनबाद से दर्जनों प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top