सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की बेटियों को गुरुवार को कैरियर टिप्स देंगे संजय आनंद 

Advertisements

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की बेटियों को गुरुवार को कैरियर टिप्स देंगे संजय आनंद 

जिला शिक्षा अधिकारी वसीम अहमद होंगे मुख्य अतिथि, प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा एवं शिक्षाविद डॉ शालिनी खोवाला होंगी अतिथि 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गुरुवार 23 अप्रैल की सुबह दस बजे सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, गिरिडीह में देवभूमि झारखंड न्यूज की ओर से कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके वक्ता हैं प्रसिद्ध मोटिवेटर व गोल इंस्टीच्यूट धनबाद सेंटर के निदेशक संजय आनंद। गिरिडीह के जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं सर जेसी बोस के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा एवं शिक्षाविद डॉ शालिनी खोवाला इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होंगी। यह कार्यक्रम सिर्फ एक घंटे का होगा। इसमें कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक की बेटियां शामिल होंगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top