सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में बलियापुर के छात्र ने मारी बाजी
बलियापुर: पलानी के विजयडीह गांव के छात्र विक्की गोप ने द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में धनबाद जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश गोप एवं माता कविता कुमारी का इकलौता पुत्र है। उन्होंने दसवीं की परीक्षा धनबाद के भुदा स्थित ईस्ट कान्वेंट स्कूल से उत्तीर्ण किया है। वही इंटर की परीक्षा पीके राय मेमोरियल कॉलेज तथा बीकॉम गुरु नानक कॉलेज धनबाद से उत्तीर्ण की है। उन्हें चार्टर्ड अकाउंट बनने का इरादा है। उनके इस सफलता पर उनके माता-पिता, बहन निशा कुमारी समेत अन्य परिजन काफी खुश हैं।उनकी इस सफलता पर विधायक चंद्रदेव महतो, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, राजू महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उपप्रमुख आशा देवी आदि ने बधाई दी है।