सावन में सजा खाटू श्याम का भव्य दरबार, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

सावन में सजा खाटू श्याम का भव्य दरबार, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
राजस्थानी धर्मशाला कतरास में सावन के पावन महीने के अवसर पर खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। विद्वान पंडित राजू शर्मा ने पूरे विधि-विधान से मुख्य यजमान विजय गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी बबीता देवी को पूजा-अर्चना कराई।
निराला कीर्तन मंडली कतरास के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भागलपुर के मशहूर भजन गायक राहुल सोनी एवं धनबाद के पंकज शर्मा ने श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों पर महिला, पुरुष एवं बच्चों ने जमकर नृत्य किया। भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स कतरास के सचिव मनोज गुप्ता, कतरास बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष उदय वर्मा, अधिवक्ता अवधेश गुप्ता, डीएन चौधरी, मेवा लाल अग्रवाल, समाजसेवी विष्णु नरनोलिया, संजय गुप्ता, विकास बजानियां, बजरंग अग्रवाल, पिंकी केसरी, संगीता केसरी, संजय केसरी, महेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अनिल केडिया, अधिवक्ता अविनाश गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top