सांसद ढुलू ने बेलगड़िया में किया उप डाकघर का उदघाटन
समस्याओं के निराकरण को हमेशा प्रयासरत हैं: ढुलू महतो
डीजे न्यूज, बलियापुर,(धनबाद):
बेलगड़िया टाउनशिप स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के समीप उप डाकघर का उद्घाटन शुक्रवार को धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि डाकघर के खुलने से कॉलोनी के लोगों को काफी सुविधाएं होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता के लिए किए जा रहे हैं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेलगड़िया के लोगों को मूलभूत सुविधा मिलना चाहिए। यह उनका अधिकार है। केंद्र सरकार की ओर से कॉलोनी में उप डाकघर की सुविधा उपलब्ध कराई गई । उन्होंने कहा कि धनबाद की समस्याओं के निदान के लिए वह हमेशा प्रयासरत है। समारोह को धनबाद के मुख्य पोस्ट मास्टर संजीव रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि उप डाकघर के खुलने से कॉलोनी वासियों को काफी सुविधाएं होगी। मौके पर कॉलोनी के कई लोगों ने उप डाकघर में अपना बचत खाता भी खुलवाएं। इस अवसर पर धनबाद के वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक सिन्हा, गिरिडीह के डाक अधीक्षक राजेश पाठक, अधीक्षक रेल डाक सेवा मनीष कुमार के अलावा भाजपा नेत्री तारा देवी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, जगदीश रवानी, संतलाल प्रमाणिक, विद्युत चक्रवर्ती, विश्वजीत मुखर्जी, आशीष मुखर्जी, बलदेव महतो, राजेश मुखर्जी, सुनील मोदक समेत सैकड़ो थे।