संपूर्ण क्रांति दिवस पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण मेयर संजीव बोले— लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित की रक्षा का संदेश देता है जेपी का जीवन

Advertisements

संपूर्ण क्रांति दिवस पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण

मेयर संजीव बोले— लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित की रक्षा का संदेश देता है जेपी का जीवन

डीजे न्यूज, धनबाद: लोकनायक स्मारक समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को बैंकमोड़ में संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया। इस दौरान मेयर संजीव सिंह, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा सहित समिति के पदाधिकारियों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मेयर संजीव सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे। उन्होंने लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया तथा देशवासियों को अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सत्ता से ऊपर उठकर देश और समाज के हित को सर्वोपरि रखा। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करते हैं।”

उन्होंने कहा कि संपूर्ण क्रांति दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का अवसर भी है। युवाओं को जेपी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, मुकेश सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकनायक स्मारक समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top