संजीव सिंह को मिली जमानत, सिंह मेंशन में जश्न 

संजीव सिंह को मिली जमानत, सिंह मेंशन में जश्न

डीजे न्यूज, धनबाद : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को नीरज सिंह एवं उनके तीन सहयोगियों की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद उनके आवास सिंह मेंशन में जश्न का माहौल है। संजीव सिंह की पत्नी व झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह, संजीव सिंह की मां व झरिया की पूर्व भाजपा विधायक कुंती सिंह एवं भाई व जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम समेत परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई खुशी मनाई। सिंह मेंशन के बाहर समर्थकों ने आतिशबाजी भी की।

इधर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक संजीव सिंह को एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया गया था परंतु, न्याय की राह चाहे कठिन हो, अंततः जीत सच्चाई की ही होती है।

आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत प्रदान की गई, यह न्याय के प्रति जनता के विश्वास की जीत है।

संजीव सिंह शीघ्र ही झरिया की धरती पर, अपने लोगों के बीच उसी स्नेह, सेवा और संकल्प के साथ पुनः उपस्थित होंगे।

इस संघर्षपूर्ण समय में झरिया ही नहीं, धनबाद और सम्पूर्ण झारखंड की जनता ने जो विश्वास, धैर्य और समर्थन दिया उसके लिए हृदय से धन्यवाद।

वहीं पूर्व विधायक कुंती सिंह ने कहा कि अंततः सत्य की जीत हुई सभी देवी देवताओं के आशीर्वाद और जनता के प्यार और विश्वास से आज माननीय न्यायालय ने मेरी झोली खुशियों से भर दी ।

सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि झूठे मुकदमे में पूर्व विधायक को साजिशन फसाया गया था। माननीय न्यायालय पर भरोसा था। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं आज न्याय की जीत हुई माननीय न्यायालय का फैसले का सहृदय स्वागत है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top