सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

Advertisements

सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त  सन्नी राज ने पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत स्वीकृत और प्रगतिशील सड़क परियोजनाओं की समीक्षा के लिए गुरुवार को बैठक आयोजित की।

बैठक में जिला विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और पथ निर्माण विभाग (पथ प्रमंडल, धनबाद) के कार्यपालक अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न स्वीकृत और प्रगतिशील पथ परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि भू-अर्जन की प्रक्रियाओं में हो रहे विलंब के कारण कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भू-अर्जन से जुड़ी सभी बाधाओं को आपसी समन्वय के साथ जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया। कहा इससे विकास कार्यों को गति दी जा सकेगी और योजनाएं समय पर पूरी हो सकेगी। साथ में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इन सड़कों का लाभ मिल सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top