देवरी में अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त, गुप्त सूचना पर वन विभाग की कार्रवाई भेलवाघाटी के प्रकाश मोदी का बताया जा रहा वाहन

देवरी में अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त, गुप्त सूचना पर वन विभाग की कार्रवाई भेलवाघाटी के प्रकाश मोदी का बताया जा रहा वाहन

डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : सहायक वन संरक्षक गावां वन प्रक्षेत्र की गुप्त सूचना के आधार पर देवरी वन परिसर के ग्राम डहुवाटांड़ में बुधवार को एक अवैध लकड़ी लदा चार पहिया माल वाहन जब्त किया गया है। उक्त वाहन भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी गांव निवासी प्रकाश मोदी का बताया गया है।

उक्त कार्रवाई वन परिसर पदाधिकारी नीरज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में हुई। मौके पर वन उप परिसर पदाधिकारी राहुल कुमार और संजीव कुमार आदि वन कर्मी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top