



सड़क हादसे में महिला की मौत

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडिह): दामाद के घर दीपावली मनाने जा रही अधेड़ महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार को जुटहाआम -सरिया मुख्य मार्ग में घटी है। भरकट्टा ओपी क्षेत्र बाराडीह के समीप असंतुलित ऑटो ने सड़क के किनारे रखा ईंट में टक्कर मार दिया। इसी क्रम में सरिया की नावाडीह के चन्द्रमौलि पासवान की पत्नी 57 वर्षीय जशोदा देवी की मौत हो गई। ऑटो में फल लदा हुआ था। घटनास्थल पर वाहन छोड़ चालक फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां लग गई। सूचना पाकर भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन सिंह, मुखिया सहदेव यादव सत्येंद्र राउत, पंसस टेकनारायण पंडित पहुंचे। काफी देर तक शव की पहचान नही हो सका।शव की पहचान होने के बाद मृतक के स्वजनों को सूचना दिया गया। घटनास्थल पर बेटी व दामाद रंजीत पासवान पहुंच शव की पहचान की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण का कहना है कि ऑटो में फल लदा हुआ है। इस ऑटो में एक सवारी महिला बैठी हुई थी। फल सरिया से लेकर भरकट्टा जा रहा था। इसी ऑटो में बागोडीह से सवार होकर उक्त अधेड़ महिला अपने बेटी के घर बिरनी की सरण्डा दीपावली मनाने जा रही रही थी। इसी बीच ऑटो असंतुलित हो गया।सड़क के किनारे रखा ईंट में जाकर टक्कर मार दिया। भरकट्टा ओपी क्षेत्र कल्याणपुर का ऑटो बताया जा रहा है। भरकट्टा ओपी पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। ओपी प्रभारी अमन सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक के स्वजन से आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।





