सड़क हादसे में जख्मी राजेश की मौत

Advertisements

सड़क हादसे में जख्मी राजेश की मौत

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीते दिनों बलियापुर थाना क्षेत्र के हीरक रोड पर कर्माटांड़ ओवर ब्रिज के पास हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी राजेश हांसदा (32 वर्ष) की मौत शनिवार को हो गई। वह खरिकाबाद का रहने वाला था। घटना के बाद से ही राजेश का इलाज रिम्स रांची में चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी व छोटे-छोटे बच्चे एवं अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना पर मुखिया दिनेश सरखेल आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मालूम हो कि गुरुवार को राजेश बाइक से धनबाद जा रहा था। कर्माटांड़ ओवर ब्रिज के पास विपरीत दिशा से आ रहा टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया। लोगों ने जख्मी हालत में राजेश को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल धनबाद में भर्ती करवाया, जहां से रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top