सड़क दुर्घटना में मृत संजय के शोकाकुल परिजनों से मिले उप प्रमुख व भाजपा नेत्री

सड़क दुर्घटना में मृत संजय के शोकाकुल परिजनों से मिले उप प्रमुख व भाजपा नेत्री

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीते दिनों गुमला में हुई सड़क दुर्घटना में घड़बड़ निवासी संजय बाउरी की मौत हो गई थी। सोमवार को
प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, भाजपा की युवा नेत्री डॉक्टर निशि महतो पीड़ित परिवार से मिलने घड़बड़ गांव पहुंची। इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया। परिजनों को ढांढस बंधाया। मोके पर पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल, हरेकृष्णा महतो, रीना बाउरी आदि थे। मालूम हो कि मृत संजय बाउरी, राकेश बाउरी एवं बापी बाउरी मजदूरी करने गुमला गया था। शुक्रवार को गुमला बाजार पैदल जाने के दौरान किसी चार पहिया वाहन के धक्के से तीनों घायल हो गए थे। गंभीर रूप से जख्मी संजय बाउरी एवं राकेश बाउरी को लोगों ने रिम्स रांची इलाज हेतु ले गए ।  रविवार को संजय बाउरी की इलाज के दौरान मौत हो गई । वहीं रिम्स में इलाजरत राकेश बाउरी की हालत गंभीर बताई जाती है। बताया जाता है कि उसे अभी तक होश नहीं आया है। गांव के लोग राकेश बाउरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top