दुर्गापूजा मेला में हुड़दंग करते 09 धराए
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): मेला क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कतरास पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार रात कार्रवाई करते हुए हुड़दंग करने वाले 09 युवकों को पकड़कर थाने लाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये युवक मेला क्षेत्र में आपस में लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने और विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए कतरास पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी 09 युवकों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।