रुपन के मुखिया को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

Advertisements

रुपन के मुखिया को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रुपन ग्राम पंचायत के मुखिया सतीश मुर्मू को उनके उत्कृष्ट कार्यों, नवाचार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026” के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। रुपन पंचायत को उत्कृष्ट पंचायत के रूप में चयनित होने पर मुखिया सतीश मुर्मू को 10 लाख रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंचायत में स्वच्छता, पारदर्शिता, योजनाओं के प्रभावी संचालन, ग्रामीण विकास,ग्राम सभा की सक्रियता ,जनभागीदारी एवं नवाचारी कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया। इस अवसर पर रुपन पंचायत के पंचायत सचिव सुधीर कुमार टुडू भी मौजूद रहे. इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मुखिया संघ व समाजसेवियों ने सतीश मुर्मू को बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top