रतनपुर जामा मस्जिद में छत ढलाई कार्य संपन्न, श्रमदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Advertisements

रतनपुर जामा मस्जिद में छत ढलाई कार्य संपन्न, श्रमदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

डीजे न्यूज, टुंडी,धनबाद : रविवार को टुंडी थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत स्थित जामा मस्जिद बिसनीपतरा की दो मंजिला छत का ढलाई कार्य पूर्ण हुआ। करीब छह हजार वर्ग फुट क्षेत्र में हुए इस निर्माण कार्य में धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह और मधुपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और श्रमदान व आर्थिक सहयोग किया।

 

ढलाई कार्य का शुभारंभ महराजगंज मदरसा के सदर अबुल हई ने अन्य मौलानाओं के साथ मिलकर किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा मस्जिद, मदरसा एवं धार्मिक कार्यों में लगाना चाहिए, जिससे उसे पुण्य फल प्राप्त होता है और जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। उन्होंने मस्जिद कमिटी को भी इस कार्य के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और सामूहिक दुआ करवाई।

 

 

ढलाई कार्य में महिलाओं व बच्चों ने भी लिया उत्साहपूर्वक भाग 

ढलाई का क्षेत्र बड़ा होने के कारण आगे और पीछे दोनों तरफ से सीढ़ियां बनाकर श्रमदान की सुविधा दी गई। इस कार्य में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सहयोग किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए गए, जबकि कई सामग्री विक्रेताओं ने अपनी दुकानें लगाई, जिससे आयोजन और भी आकर्षक बना।

हजारों  श्रद्धलुओं  ने किया श्रमदान 

 

इस अवसर पर मुफ्ती अब्दुल हई, मौलाना सर्फुद्दीन, मौलाना मुनीर, मौलाना सोहराब, मौलाना खुर्शीद, हाफिज अबरार सहित कई धार्मिक विद्वानों की उपस्थिति रही। साथ ही समाजसेवी अब्दुल रशीद अंसारी, मो. सलाहुद्दीन अंसारी, अब्दुल कयूम अंसारी, मोहम्मद सहाबुद्दीन, मंसूर आलम, अमीरुद्दीन अंसारी, शहादत अंसारी, अब्दुल करीम अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, असाउद्दीन अंसारी, शहजाद अंसारी समेत दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने श्रमदान और दान कर इस कार्य को सफल बनाया।

 

मस्जिद की छत ढलाई का कार्य पूर्ण होने के बाद गांव में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने इसे एक पवित्र और ऐतिहासिक क्षण बताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top