रेलवे महिला संगठन ने सैनेटरी पैड का किया वितरण
डीजे न्यूज, हाजीपुर: केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली की ‘दस्तक योजना‘ के तहत पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की ओर से यादव कॉलोनी/दीघा, पटना में गरीब महिलाओं एवं लड़कियों के बीच सैनेटरी पैड का वितरण किया गया। नेतृत्व संगठन की अध्यक्ष सुनीता सिंह कर रही थी। मालूम हो कि केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली द्वारा कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए पर्यावरण के अनुकूल कम मूल्य के सैनेटरी पैड के वितरण हेतु लाभ-हानि रहित मूल्य पर सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने के उदेश्य से ‘‘दस्तक योजना‘‘ बनायी गयी है। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा रंजना कुमार, सचिव मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव प्रियंका सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं।