रेल कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग को लेकर डीआरएम से मिलीं‌ जिप अध्यक्ष शारदा पहली जून को दुमका-रांची एक्सप्रेस के यात्री के साथ हुई थी मारपीट की घटना

Advertisements

रेल कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग को लेकर डीआरएम से मिलीं‌ जिप अध्यक्ष शारदा

पहली जून को दुमका-रांची एक्सप्रेस के यात्री के साथ हुई थी मारपीट की घटना

डीजे न्यूज, धनबाद: जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने गुरुवार को डीआरएम अखिलेश मिश्र से उनके कार्यालय में मुलाकात की। जिप अध्यक्ष ने डीआरएम को पहली जून को दुमका-रांची एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे देवव्रत पांडेय, उनकी पत्नी जान्हवी कुमारी एवं परिवार अन्य सदस्यों के साथ रेल कर्मियों की गई मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना से अवगत कराया।
जिप अध्यक्ष ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अमानवीय एवं निंदनीय करार देते हुए कहा कि  सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान रेलकर्मियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित परिवार द्वारा गोमो रेल थाना में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल कुछ आरोपितों की पहचान भी कर ली गई है तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

जिप अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना भारतीय रेल की छवि को धूमिल करने वाली है तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं सम्मान पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। यदि रेलवे कर्मचारी ही यात्रियों के साथ हिंसक व्यवहार करेंगे तो आम जनता का रेलवे प्रशासन पर विश्वास कमजोर होगा। उन्होंने इस गंभीर मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी दोषी रेलकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा दोष सिद्ध होने पर उनके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग डीआरएम से की। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top