राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ी होंगे सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को धनबाद जिला तीरंदाजी संघ की ओर से प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मान समारोह में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान मिलेगा। यह जानकारी संघ के विजय झा ने बुधवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि सम्मान के दायरे में सिर्फ ओलंपिक खेल ही नहीं, बल्कि गैर-ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
बताया कि संघ का उद्देश्य जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को पहचान दिलाना है।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए सम्मान का दायरा सिर्फ ओलंपिक में शामिल खेलों तक सीमित नहीं रखा गया है। ऐसे खेल, जो ओलंपिक का हिस्सा नहीं हैं, उनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस पहल के जरिए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ जिले के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। संघ का मानना है कि प्रतिभा किसी एक खेल तक सीमित नहीं होती और हर खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उचित सम्मान और पहचान मिलनी चाहिए।