रांची के जीत ने अंडर- 14 बालक वर्ग का एकल खिताब जीता, शिवांश उपविजेता 

रांची के जीत ने अंडर- 14 बालक वर्ग का एकल खिताब जीता, शिवांश उपविजेता 

 क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के लक्ष्य राज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

द्वितीय झारखंड स्टेट हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट

डीजे न्यूज, धनबाद : रांची के जीत ने रांची के ही शिवांश को पराजित कर धनबाद क्लब में चल रहे झारखंड स्टेट हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट में अंडर -14 बालक वर्ग का एकल खिताब जीत लिया। झारखंड टेनिस एसोसिएशन एवं धनबाद लॉन टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस टूर्नामेंट के अंडर- 14 के एकल फाइनल में रांची के जीत ने कड़े संघर्ष के बाद अपने ही शहर के शिवांश को 6-4 से पराजित किया।

 

इससे पहले जीत ने सेमीफाइनल में सूर्यांश बनर्जी को तथा शिवांश ने लक्ष्य राज सिंह को पराजित किया था। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल धनबाद के लक्ष्यराज सिंह ने जमशेदपुर के सूर्यांश बनर्जी को 6- 1 से हराया।

डीएलटीए ने जेटीए अध्यक्ष को किया सम्मानित: टूर्नामेंट के दौरान धनबाद लॉन टेनिस संघ ने एक सादे समारोह में झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष केके सिंह एवं धनबाद ओलंपिक संघ के महासचिव रंजीत केसरी को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। श्री केके सिंह को अनिल सिंह ने एवं रंजीत केसरी को सुदिप्ता बनर्जी ने बुके एवं मोमेंटो प्रदान किया। इससे पहले झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष केके सिंह ने रांची में झारखंड सरकार के खेल निदेशक छवि रंजन से मिलकर इस टूर्नामेंट की जानकारी दी एवं टूर्नामेंट के अधिकृत टी-शर्ट एवं ट्रॉफी का विमोचन कराया। टूर्नामेंट के आयोजन में धनबाद लॉन टेनिस संघ के सचिव रोहित लाला, अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, बसंत हेलीवाल, संयोजक राहुल व्यास अमन शर्मा आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। टूर्नामेंट के प्रायोजक टोयोटा धनबाद, एसएमएल महिंद्रा राज कंस्ट्रक्शन व अशर्फी हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने टूर्नामेंट में आकर खिलाड़ियों एवं आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस टूर्नामेंट जमशेदपुर के विपुल के चीफ रेफरी एवं गौरव गुरुंग सह रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top